Dailyjantaconnection

Hindi News, Latest News in Hindi Breaking News & Latest Headline

केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक की मौत, दो गर्भवती महिलाएं समेत कई घायल

39 Views

लखनऊ। चिनहट के तिवारी गंज स्थित रामस्वरूप केमिकल फैक्ट्री के बायलर में शुक्रवार देर रात विस्फोट हो गया। जिससे फैक्ट्री में मौजूद एक मजदूर की की मौत हो गयी। वहीं दीवाल के पास में नहा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कई अन्य लोग भी घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया।

वही गैस रिसाव से कई किलोमीटर के एरिया में दहशत फैल गई। गैस की तेज  महक से लोगों की आंखें नहीं खुल पा रही  हैं। वही स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई अन्य मजदूर अंदर फैक्ट्री में काम करे थे। जिनका पता नहीं चल पा रहा है। वहीं पुलिस ने किसी को भी फैक्ट्री के आसपास खड़े होने से मना कर दिया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि रामस्वरूप केमिकल फैक्ट्री की अपट्रान चौकी के पास एक यूनिट बनी हुई है। जहां पर कुछ बीते साल पहले गैस रिसाव से लोगों में दहशत फैल गई थी। जिसकी जांच की गई थी। वही इसकी दूसरी यूनिट तिवारीगंज में बनी हुई है। जहां देर शाम करीब 8:00 बजे अचानक बॉयलर में तेज विस्फोट हो गया। जो छत को उड़ाते हुए अगल-बगल के घरों में जा गिरा। जिससे फैक्ट्री में मौजूद एक मजदूर शेरू सिंह निवासी जनपद फतेहपुर की मौत हो गयी। जबकी गर्म लोहे और अन्य सामान गिरने से फैक्ट्री के बगल में निर्मित मकान में नहा रही दो महिलाएं साबिर उम्र 20 वर्ष व सकीना उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसमें साबीरा 7 माह की गर्भवती बताई जा रही है। वहीं सकीना भी गर्भवती बताई जा रही है। धमाके के दौरान वहां आसपास रहने वाले कई अन्य लोग भी जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।वही दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देखते उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। धमाके के उपरांत स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि लॉकडाउन के बावजूद भी फैक्ट्री में अवैध रूप से कार्य कराया जा रहा था।लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर भी कई मजदूर होने की उम्मीद है उनका पता नहीं चल पा रहा है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसों में घायल लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।उधर पुलिस का कहना है कि गैस रिसाव के मामले को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है, फैक्ट्री के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।