Dailyjantaconnection

Hindi News, Latest News in Hindi Breaking News & Latest Headline

आरपीआई प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी बाबा साहेब की जयंती

15 Views

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कसमंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में 134 दीपक जलाकर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई गयी।

इस दौरान आरपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर उमाशंकर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित देश का संविधान हर नागरिक न्यू अधिकारों की रक्षा करता है। इसलिए हमें बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान का पालन करते हुए आम जनमानस में संविधान के प्रति जागरूकता जगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) बाबा साहेब की बनाई गयी पार्टी है। आज आरपीआई पूरे उत्तर प्रदेश में हम सबके नेता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में बहुजन,शोषित,वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

प्रदेश प्रवक्ता पी.सी.चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के लिखे संविधान ने विभिन्न धार्मिक आस्थाओं एवं जातियों, संस्कृतियों एवं जीवन शैलियों की विविधता के बावजूद देशवासियों को समानता का भाव दिया है। बाबा साहेब, भारतीय समाज के लिए विचारों का एक पुंज छोड़ गए, जिसके उत्थान के लिए  उनकी ओर से बनाई गयी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) लगातार संघर्ष कर रही है।

आरपीआई (आठवले) महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुचि शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब महिलाओं की उन्नति के प्रबल पक्षधर थे। उनका मानना था कि किसी भी समाज का मूल्यांकन इस बात से किया जाता है कि उसमें महिलाओं की क्या स्थिति है? दुनिया की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए जब तक उनका समुचित विकास नहीं होता कोई भी देश चहुंमुखी विकास नहीं कर सकता। इसलिए आरपीआई पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं को जोड़ रही है और उनके कल्याण के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विद्याकांत शर्मा, चंदन गुप्ता, आशीष वर्मा, मोहम्मद वारिस सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।